History Kuldevi Hindi Stories Destination Status Rochak Rajput Vansh Blogging

30 भारत के गज़ब रोचक तथ्य | Amazing Facts About India In Hindi | About India in Hindi

By Jogendra Singh

Updated on:

भारत की सभ्यता और संस्कृति अति प्राचीन और विशाल है। आपने भारत की बारे में बहुत पढ़ा और सुना भी होगा। आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा की यहाँ कदम-कदम पर रहस्य और अचम्बे छुपे हुवे हे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के विषय में जानकारी उपलब्ध करवा रहे है Some Interesting Amazing Facts About India in Hindi

30 some interesting facts about india in hindi

1. तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।

2. विश्व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे।

3. दुनिया भर में प्रसिद्ध शतरंज खेल जिसे के Chess कहते हैं उसका अविष्कार भारत में ही हुआ था। इसे ‘चतुरंग संस्कृत’ के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है ‘एक सेना के चार सदस्य’।

4. भारत में भूतपूर्व राष्ट्रपति श्री ए.पी.जे अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हे।  क्योकि इस दिन पर पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने इस देश का दौरा किया था।

5. भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ – हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।

Unknown facts about india in hindi

6. जब भारत ने पहला रॉकेट परिक्षण किया था तो उसका वजन इतना कम था की उसको साईकिल के कैरियर पर रखकर ले जाया गया था।

7. भारत की सभ्‍यता विश्‍व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्‍व के कई प्राचीनम स्‍थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्‍य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।

8. भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ‘पाई’ का मूल्‍य ज्ञात किया गया था और उन्‍होंने जिस संकल्‍पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्‍होंने इसकी खोज छठवीं शताब्‍दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।

9. विश्व का सबसे बड़ा मेला यानि कुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला हे। जिसको अंतरिक्ष द्वारा भी देखा जा सकता हे।

10. साऊथ में स्थित तिरुपति बालाजी के मंदिर में विश्व के सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हे। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या वेटिकन और मक्का से भी ज्यादा होती हे।

Amazing facts in hindi about india

11. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।

12. योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

13. बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।

14. नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6000 वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्‍कृ‍त शब्‍द नव गति से उत्‍पन्‍न हुआ है। शब्‍द नौ सेना भी संस्‍कृत शब्‍द नोउ से हुआ।

15. पिज़्ज़ा हट ने अपना पहला शाकाहारी रेस्टोरेंट भारत में ही खोला था।

Important facts about india in hindi

16. सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।

17. दुनिया का पहला ग्रेनाइट मंदिर, ब्रिहदेश्वरा मंदिर है जो तमिल नाडू में स्थित है. इस मंदिर को 11 वी शताब्दी में केवल 5 सालो में ही बनाया गया था।

18. युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।

19. “वाराणसी” यानि बनारस दुनिया के सबसे प्राचीन शहरो में से एक हे जिसे प्राचीन वेदो में ‘काशी’ नाम से जाना जाता हे।

20. निश्‍चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।

Shocking facts about india in hindi

21.जैसलमेर का किला संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।

22. भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।

23. आधुनिक संख्या प्रणाली की खोज भारत द्वारा की गयी है।  आर्यभट्ट ने अंक शून्य का आविष्कार किया था।  विश्व में उपयोग की जाने वाली आधुनिक संख्या प्रणाली को भारतीय अंको का अंतरराष्ट्री रूप कहा जाता है।

24. जब विश्व में कई संस्कृतियां 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की थी।

25. भारत ने आजतक किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया हे।

Indian history facts in hindi भारत के रोचक तथ्य

26. भारत की महिलाओ के पास दुनिया का कुल 11 प्रतिशत सोना मौजूद हे। यह सोना अमेरिका, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे संपन्न देशों के कुल सोने से भी अधिक हे।

27. ‘स्‍थान मूल्‍य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी सी में हुआ था।

28. भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश हे।

29. कर्मनासा नदी को भारत की शापित नदी कहा जाता है और और ऐसा कहा जाता है की उसके पानी को छूने से आपका विनाश हो सकता है। उस नदी के आस-पास रहने वाले लोग भी केवल सूखे फल ही खाते है क्योकि खाने बनाने के लिये भी पानी की ही जरुरत होती है।

30. भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।

यह जरूर पढ़े

Kumbhalgarh Fort कुम्भलगढ़ दुर्ग का इतिहास

जयपुर से जुड़े गज़ब रोचक तथ्य |

Note : आशा करते हे आपको हमारी पोस्ट भारत के रोचक तथ्यों की जानकारी और फैक्ट्स पसंद आई होगी। अगर आपको हमारी Amazing Facts About India In Hindi लेख अच्छा लगे तो जरुर हमें Facebook पे Like और Share कीजिये।

 

Related Post